A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लोकायुक्त का सख्त छापा: व्यौहारी एसडीएम कार्यालय में 15 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ पकड़ा

IMG 20260507 WA0025रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने शहडोल जिले के व्यौहारी एसडीएम कार्यालय में छापेमारी कर एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी ने भूमि विवाद से संबंधित अपील आदेश की प्रति देने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 15 हजार रुपये उसने ले भी लिए।
निपानिया पपौध निवासी सुरेश कुमार जायसवाल ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी अंकेता जायसवाल के नाम खरीदी गई भूमि से जुड़े विवाद पर एसडीएम कार्यालय व्यौहारी में अपील दायर की गई थी। अपील का आदेश आने के बाद आरोपी बाबू वीर ने इसकी कॉपी देने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जब आरोपी 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। कार्रवाई
इस छापेमारी का नेतृत्व लोकायुक्त टीम के एस. राम मरावी ने किया। पकड़े गए बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे एसडीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया।लोकायुक्त की इस कार्रवाई ने प्रशासनिक महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख का संदेश दिया है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!