A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बंडा परियोजना अन्तर्गत डूब क्षेत्र में समस्या निवारण शिविर एवं डोर टू डोर सर्वे किया गया

FB IMG 1778153721461सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार बंडा परियोजना अंतर्गत डूब क्षेत्र से प्रभावित ग्राम बहरोल किरौला, उल्दन ,सलैया खुर्द एवं पिपरिया इल्लाई में समस्या निवारण शिविर एवं डोर टू डोर सर्वे का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में प्रभावित व्यक्तियों की समस्याएं सुनी गई एवं उनके निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए गए, साथ ही प्रभावित कुटुम्बों को 30 मई 2026 के पूर्व पनारी अथवा अन्य सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित होने हेतु अवगत कराया गया। राजस्व एवं जल संसाधन विभाग ने पनारी ग्राम की पुनर्वास कॉलोनी का सीमांकन भी किया गया। शिविर में तहसीलदार, एसडीओ, उपयंत्री ,रेवन्यू इंस्पेक्टर, पटवारी एवं अन्य राजस्व विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!