A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश
Trending

जिला पांढुर्णा विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

लोकेशन जिला पांढुर्णा

रिपोटर जितेश ठाकरे

📰 जिला पांढुर्णा विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

FB IMG 1778486549191 FB IMG 1778486551412 FB IMG 1778486558015

आज पांढुर्णा स्थित नगर पालिका के सभा कक्ष में मध्यप्रदेश के उर्जा मंत्री एवं जिला पांढुर्णा के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री प्रधुम्न सिंह तोमर जी की अध्यक्षता में जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

 

#Pandhurna #PradhumanSinghTomar #BJP #जिला_पांढुर्णा #विकास_बैठक

Back to top button
error: Content is protected !!