A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

ग्राम पोनासा में 11वां शिवशक्ति महायज्ञ बना आस्था का केंद्र, 15 मई को लगा 56 भोग

11वें श्री शिव कल्याणार्थ श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं प्रवचन

पोनासा में 11वां शिवशक्ति महायज्ञ बना आस्था का केंद्र, 15 मई को लगा 56 भोग

देवास जिले की हाटपिपल्या तहसील के ग्राम पोनासा में आयोजित 11वें श्री शिव कल्याणार्थ श्री शिवशक्ति महायज्ञ एवं प्रवचन IMG 20260516 WA0307में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।10 मई से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 16 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।महायज्ञ में दूर-दूर से भक्तजन पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार आसपास के लगभग 25 से 30 गांवों से श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन और धर्म लाभ लेने पहुंच रहे हैं।वहीं प्रतिदिन चल रहे विशाल भंडारे में करीब 8 से 10 हजार भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।विशेष आकर्षण के रूप में 15 मई को बाबा का 56 भोग लगाया गया , जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम में कथा वाचक पं. श्री राजेंद्र शर्मा द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक प्रवचन दिए जा रहे हैं, वहीं अन्य संत एवं धर्मगुरु भी श्रद्धालुओं को धर्म संदेश दे रहे हैं।यह आयोजन श्री खेड़ापति सरकार मंदिर प्रांगण, ग्राम पोनासा में हो रहा है, जहां सात दिवसीय विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!