A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में उपजिलाधिकारी ने कहा गुणवत्ता पूर्ण हो दर्ज शिकायतों का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज की गई 60 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

IMG 20260516 123353448 HDR2
कांठ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को समस्याएं बताते फरियादी।

कांठ (मुरादाबाद)। तहसील सभागार कांठ में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी संत दास पंवार एवं नायब तहसीलदार योगेश चंद्र शर्मा ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनीं।

समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 60 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें से पांच शिकायतों का उपजिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।

उपजिलाधिकारी कांठ संत दास पंवार ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें आने वाली प्रत्येक शिकायत का मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस, बिजली, राजस्व, पूर्ति, समाज कल्याण, विकास, नगर पंचायत, बाल विकास, शिक्षा, गन्ना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ ✍️ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!