A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ के मुजफ्फरपुर टांडा में तेंदुए ने किशोर पर किया हमला, गंभीर घायल हुआ किशोर

पशुओं के लिए घास लेने जंगल गया था किशोर, छिप कर बैठे तेंदुए ने अचानक किया हमला, घायल किशोर को जिला अस्पताल के लिए किया रेफर, कांठ क्षेत्र में तेंदुए की दहशत व्याप्त

20260516 213816 COLLAGE
कांठ के गांव मुजफ्फरपुर टांडा में तेंदुए के हमले से घायल किशोर लोकेंद्र कुमार।

कांठ (मुरादाबाद)। घास काट रहे 12 वर्षीय किशोर पर तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

मामला कांठ थाना व तहसील क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर टांडा का है, यहां का रहने वाला 12 साल का किशोर लोकेंद्र कुमार पुत्र मुनेश पाल शनिवार को पशुओं के लिए घास काटने जंगल गया था, उसके साथ तहेरे भाई विकास और शुभम भी थे। यह जंगल में सुंदरी नदी के पास घास काट रहे थे कि यहां झाड़ में बैठे तेंदुए ने अचानक लोकेंद्र पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान लोकेंद्र ने खुद को बचाने के लिए तेंदुए पर घास काटने वाली दरांत से हमला किया तो तेंदुआ भी घायल हो गया और वह उसे छोड़कर भाग गया। विकास और शुभम घायल लोकेंद्र को घर लेकर आए।

IMG 20260516 WA00552
तेंदुए के हमले से घायल हुए किशोर का अस्पताल में हाल जानते डिप्टी वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह।

इसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया। तेंदूए द्वारा हमले किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल लोकेंद्र का हाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस ने भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई। घायल लोकेंद्र को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बता दें कांठ क्षेत्र में लगातार तेंदुओं के द्वारा हमले किए जाने की घटनाएं बढ़ रही है, 23 मार्च 2026 से लेकर 16 मई तक तेंदूए आठ लोगों को हमला कर अब तक घायल कर चुके हैं, जिनमें अधिकतर बच्चे शामिल है। तेंदुआ द्वारा किए जा रहे हमलों से लोगों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने घूम रहे तेंदुओं को पकड़वाए जाने की मांग की है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ ✍️

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!