
अयोध्या
अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा जी, व मंत्री शैलेन्द्र जयसवाल जी के नेतृत्व में बार एसोसिएशन फैजाबाद के हजारों अधिवक्ता साथी प्रशासन के विरूद्ध नारे बाजी करते हुए पैदल मार्च किया। और अपना गुस्सा नाराजगी का भी प्रदर्शन भी किया। प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के चलते पूरा अधिवक्ता समाज अपने न्यायिक कार्य से विरत रहा। विगत दिनों लखनऊ के अधिवक्ता साथीयों पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरता पूर्वक लाठियां भांजकर लगभग दर्जनों अधिवक्ताओं को चोटिल करके घायल कर दिया था। इसी के चलते अधिवक्ताओं में सरकार के प्रति कड़ी नाराज़गी है।
[yop_poll id="10"]









