A2Z सभी खबर सभी जिले की

एन एच 19 पर अनियंत्रित वाहन का कहर महिला की दर्दनाक मौत

 

100099477 1

 

एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

कैमूर। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना महाराणा प्रताप होटल के समीप की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

मृतका की पहचान मीरा देवी (48 वर्ष), पति ओम प्रकाश, निवासी आलमपुर, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मीरा देवी बाइक से बिहार स्थित रिश्तेदारी में जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!