

सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हाथरस पुरदिलनगर, में दिनांक 18 मई
2026, दिन सोमवार को कक्षा दशम के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। विद्यालय के आचार्य परिवार द्वारा उपस्थित अतिथियों का पटका पहना कर अभिनन्दन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीशंकर ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि विद्यालय, अभिभावकों एवं समाज के सामूहिक प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरन्तर परिश्रम, अनुशासन एवं संस्कारों के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कक्षा दशम में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों के नामों की घोषणा राजन सिंह आचार्य ने की।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की अनुशासित एवं संस्कारयुक्त शिक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरन्तर प्रगति की कामना की गई।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उक्त अवसर पर “उपाध्यक्ष” चोब सिंह वर्मा,”प्रबंधक” राजेश कुमार चैचाणी, शिशु कल्याण समिति के मंत्री शैलेश कुमार माहेश्वरी,पुष्पकांत शर्मा “पत्रकार” राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, हरपाल सिंह, बिक्रम सिंह, प्रवीण कुमार,बेबी रानी चौहान, नीरज कुशवाहा, प्रियंका देवी, शकुंतला देवी, विवेक राजपूत, शिवानी, यामिनी उपाध्याय, विष्णु आदि उपस्थित रहे।






