A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस अधीक्षक महराजगंज का ऐक्शन सचौकी इंचार्ज गौरव यादव सस्पेंड, लापरवाही और जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर कार्रवाई

FB IMG 1779277705026

पुलिस अधीक्षक महराजगंज का ऐक्शन सचौकी इंचार्ज गौरव यादव सस्पेंड, लापरवाही और जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत पर कार्रवाई

महराजगंज। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सोनौली क्षेत्र के अंतर्गत तैनात सोनौली चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव यादव को कार्य में घोर लापरवाही, शिथिलता तथा जनता के साथ खराब व्यवहार और दुर्व्यवहार की शिकायतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, उपनिरीक्षक के खिलाफ प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!