
जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित’’
’जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्यायें त्वरित निस्तारण के दिये निर्दैश, सर्तकता समिति की बैठक में 4 का निस्तारण कर दी राहत’

पाली, 21 मई। जिला स्तरीय जनसुनवाई आज गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने आमजन की विभिन्न समस्याओ को सुना और त्वरित निस्तारण के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये।
’’सतर्कता समिति की बैठक में कुल 7 प्रकरण रखे 4 का निस्तारण कर राहत दी अन्य प्रकरणों के निस्तारण के दिये निर्देश’’
जिला कलेक्टर ने जिला सतर्कता समिति की बैठक में 7 प्रकरणों की सनुवाई कर 4 प्रकरणों का निस्तारण किया साथ ही शेष रहे प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये।
’सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर दिये समयबद्व निस्तारण के निर्दैश’
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज विभिन्न विभागों के प्रकरणों की समीक्षा की व संबधित अधिकारियों को समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्दैश दिये।
’’जनसुनवाई में कुल 5 प्रकरणों का हाथों हाथ निस्तारण कर आमजन को दी राहत’
जनसुनवाई में आमजन की विभिन्न विभागों के आये हुये प्रकरणों की सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में कुल 62 प्रकरणों की सुनवाई की गयी। जिसमे राजस्व विभाग के 10, स्वायत्त शासन के 15, जन.स्वा.अभि. विभाग के 02, पुलिस के 08, मेडिकल के 02, नगर विकास न्यास के 02, सामाजिक न्याय विभाग के 02, विधुत विभाग के 03, आरडीआइपीआर के 05, व अन्य 05 प्रकरण आये जिनके समाधान के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये गये।
’आयोजित वीसी में जयपुर से उच्चाधिकारी भी जुड़े।’
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे एवं ब्लॉक लेवल अधिकारी वीसी से जुडे़।












