
सतना/नागौद। आज फकीर टोली ने जसो रोड में रावना गेट और पटपर नाथ मंदिर के दाहिने छोर में स्थित पार्क के सफाई का अभियान चलाया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रविवार को विशेष श्रमदान दिवस होने के कारण टीम के सदस्य सबेरे 7.30 बजे इस पार्क में पहुंचे, वहां देखा त़ो कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ था। पार्क में एक और गड़बड़ी थी कि विगत मेला के समय इस पार्क के गेट को खोला गया था, जो आज तक बंद ही नहीं हुआ। कुछ साल पहले इस पार्क में नगर परिषद का सुदामा नाम का कर्मचारी काम करता था जो इसे सुरक्षित रखते हुए इसकी पूरी व्यवस्था देखता था, लेकिन उसने यहीं पर सुसाइड कर लिया था तब से यह पार्क उपेक्षित और ऐसे ही पड़ा है। पार्क का उपयोग लोग पीपल की पूजा के लिए करते ही है लेकिन हिंदू धर्म के अनुसार कुछ संस्कारिक कार्यक्रम पीपल में दिया-बाती करना, फिर एकादशाह के कार्यक्रम भी इस पार्क में होते हैं। पूर्व में यहां पर नगर परिषद के द्वारा एक पानी के टंकी भी रखवाई गई थी, यह टंकी बहुत दिन पहले पेड़ टूटकर गिरने से छतिग्रस्त हुई फिर तभी से
नदारत है। अब इस पार्क का उपयोग युवा मनचले लड़के- लड़कियां यहां आकर घंटों बैठकर क्या रहते हैं, कुछ तो आवारा युवाओं को पटपरनाथ के पवित्र मंदिर परिसर में जोड़ों के साथ को देखा जा सकता है। फकीर टोली ने पार्क में लगे गेट को सुधारने का प्रयास किया है तथा हमेशा मुख्य गेट को बंद कर किनारे से लगे राउंडिंग गेट को खोलने का भी प्रयास किया गया है। पार्क की सफाई व्यवस्था में नगर परिषद की कर्मचारी शकुंतला ने सहयोग किया है। अब आवश्यकता यह है कि पार्क के पीतल के पेड़ के नीचे पूर्व से बना चबूतरा जो अब काफी क्षतिग्रस्त हो गया है उसमें सुधार किया जावे तथा पानी की समुचित व्यवस्था की जावे। फकीर टोली ने बताया कि हम समय-समय पर आकर के इस पार्क को व्यवस्थित, साफ-स्वच्छ, सुंदर बनाने का प्रयास करते रहेंगे। *आज के श्रमदान कार्यक्रम में फकीर टोली के इंजी प्रमोद कुमार द्विवेदी, एड सत्यराज लोधी, अरुण कुमार सिंह, नरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, कृष्णकांत गर्ग, बबलू दाहिया,शारदा प्रसाद मिश्रा* आदि की सहयोगी भूमिका रही। आइए हम सब नगर के सार्वजनिक स्थानों एवं वस्तुओं को साफ-स्वच्छ,सुंदर एवं सुरक्षित रखने का प्रयास करते रहें










