
भीलवाड़ा, 24 मई।
पुराना भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज सेवा समिति के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में श्री सत्यनारायण तोतला को अध्यक्ष, विनोद राठी को मंत्री एवं विवेक पटवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर समाजजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति समाज सेवा, एकता, समरसता और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
समाज के विभिन्न लोगों ने कहा कि नई टीम समाजहित के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए पुराना भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी।










