
बिहारीगढ़ में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
एंटी रोमियो टीम ने बुग्गावाला तिराहे पर चलाया जागरूकता अभियान, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा की दी जानकारी
बिहारीगढ़ में शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक यातायात एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल नेतृत्व तथा थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह नागर के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान के तहत थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के बुग्गावाला तिराहे पर आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
इस दौरान महिला आरक्षी ज्योति, रिक्रूट महिला आरक्षी आयुषी एवं रिक्रूट कांस्टेबल शान्तिनाथ द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल अरेस्ट, झूठी अफवाहों, साइबर फ्रॉड और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ठगी और फर्जी कॉल के माध्यम से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, इसलिए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बच्चों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें। इस दौरान 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं से उनकी समस्याएं भी पूछीं और उन्हें हर संभव पुलिस सहायता का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं और युवतियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करते हैं।
मिशन शक्ति अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें








