A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मस्तूरी में सड़क हादसा बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा कार ने मारी टक्कर

इमानुएल भारद्वाज की रिपोर्ट
आजकल सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक मामला मस्तूरी से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
यह घटना 25 मई 2026 की सुबह संदीपनी कॉलेज के सामने हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक रायपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे। इलाज के दौरान एक युवक, जिनका नाम हरीश कुमार कश्यप बताया जा रहा है, उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक अब भी गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।IMG 20260526 090927 IMG 20260526 090848

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!