A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

समाज की प्रतिभाओं के सम्मान से समाज में शिक्षा के प्रति स्पर्धा बढ़ती है डॉक्टर ऋषभ पगराज

ग्राम अंजनगांव में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

*”समाज की प्रतिभाओं के सम्मान से समाज में शिक्षा के IMG 20260526 WA0052

IMG 20260526 WA0068

IMG 20260526 WA0061

IMG 20260526 WA0064बांगरदा (खरगोन) समाज के युवाओं में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा नहीं होगी, तो समाज में शिक्षा का प्रसार नहीं होगा। सामाजिक मंच पर शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा में प्रतिभा संपन्न युवा छात्र-छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को सम्मानित करने से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता आती है। एवं एक शिक्षित समाज का निर्माण होता है। बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा एवं उनके माता-पिता की जागरूकता ही उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकती है।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर ऋषभ पगराज ने ग्राम अंजनगांव में नाभावंशी फूलमाली समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि माली समाज अंजनगांव द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह समाज की अनुकरणीय गतिविधि है। समाज के मंच पर प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान देखकर अन्य बच्चों में भी शिक्षा के प्रति जागरुकता आएगी। एवं आने वाले समय में और अधिक बच्चे प्रतिभा संपन्न होंगे।
इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर ऋषभ मालाकार, क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष मोतीराम मालाकार, सेवा सहकारी संस्था के सेवानिवृत प्रबंधक किशोर पलासिया, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रामचंद्र मोरी, पूर्व सरपंच शोभाराम मालाकार, नाभावंशी फूलमाली समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रवीण मालाकार ने कार्यक्रम का परंपरागत शुभारंभ समाज संत मोती महाराज समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत स्थानीय समाज की इकाई के अध्यक्ष सुधीर मालाकार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी ने पुष्प वर्षा के साथ किया।
स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष सुधीर मालाकार ने कहा कि नाभावंशी फूलमाली समाज अंजनगांव द्वारा सामाजिक सहयोग से मूलठान मंडल समिति के तत्वाधान में मंडल स्तर के 13 ग्रामों के प्रतिभाशाली बच्चों को एवं उनके माता-पिता को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। समाज द्वारा विगत दो वर्षों से बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी क्षेत्र के 50 छात्र छात्राओं एवं उनके माता-पिता को गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिन प्रतिभा संपन्न बच्चों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर स्वरोजगार प्राप्त किया है। ऐसे 13 बच्चों को भी समाज द्वारा सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा सजातीय समुदाय के प्रतिभा संपन्न 50 छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को नाभावंशी फूलमाली समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रवीण मालाकार, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रामचंद्र मोरी, पूर्व सरपंच शोभाराम मालाकार एवं सेवा सहकारी संस्था के सेवानिवृत प्रबंधक किशोर पलासिया में संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षक प्रमोद कुमार मालाकार ने किया। एवं अंत में युवा सामाजिक कार्यकर्ता यमन पलासिया ने सभी अतिथियों का एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस गरिमा में कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के 13 ग्रामों के अध्यक्षों के साथ प्रतिभाशाली बच्चे एवं उनके माता-पिता उपस्थित थे।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!