

कांठ में बकरीद की पूर्व संध्या पर फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल।
कांठ (मुरादाबाद)। तहसील कांठ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरा कर लिया है। जहां ईद के त्यौहार को लेकर पुलिस और प्रशासन ने क्षेत्र में भ्रमण कर भोगोलिक स्थिति का जायजा लिया है तो वहीं देर रात तक बाजार गुले गुलजार रहे और खरीदारी होती रही। अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार को मनाने और निर्धारित स्थानों पर ही पशुओं की कुर्बानियां करने की अपील की है।

कांठ नगर और कस्बा उमरी कलां की ईदगाहों में बृहस्पतिवार की सुबह 07:30 ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई जाएगी। कांठ में शहर इमाम मौलाना मौहम्मद शोएब और उमरी कलां में मुफ्ती मौहम्मद शाहिद ईदगाह में नमाज अदा कराएंगें। इधर ईदगाहों में नमाज के लिए नगर पंचायत प्रशासन कांठ और उमरी कलां नगर पंचायत प्रशासन ने साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को पूरा कराया है। नगर पंचायत उमरी कलां के चेयरमैन हाजी मौहममद उस्मान अली ने ईदगाह पहुंचकर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। साथ ही कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेषों का निस्तारण कराने के लिए कई स्थानों पर गड्ढे भी खुदवाए हैं। इधर कांठ नगर पंचायत क्षेत्र में भी ईदगाह के साथ ही मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराकर पशुओं के अवशेषों को दफन कराने के लिए गड्ढे खुदवाए हैं।

इधर ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ शुभम पटेल और थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने फोर्स को लेकर नगर व क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। लोगों से सौहार्द के साथ त्यौहार को मनाने की अपील की गई। वहीं दूसरी ओर उपजिलाधिकारी कांठ संत दास पंवार ने ईद के त्यौहार पर क्षेत्र को तीन सेक्टरों में विभाजित कर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से त्यौहार पर कोई भी नई परंपरा न अपनाने, निर्धारित स्थानों पर की पशुओं की कुर्बानी करने, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करने, कुर्बानी के समय फोटो-वीडियो न बनाने, पशुओं के अवशेषों को इधर-उधर न फैंकने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।
[yop_poll id="10"]






