A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आगासौद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

FB IMG 38637784102742356942सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उईके तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना अजय कुमार सनकत के मार्गदर्शन में थाना आगासौद पुलिस ने हत्या के एक गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण प्रकरण का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दिनांक 28.05.2026 को थाना आगासौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देहरी स्थित एक बगीचे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा जांच प्रारंभ की। पूछताछ में मृतक की पहचान कल्लू चढ़ार निवासी ग्राम देहरी के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि घायल अवस्था में उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला सामान्य मृत्यु का प्रतीत हो रहा था, किन्तु पुलिस द्वारा शव का बारीकी से निरीक्षण करने पर शरीर पर चोटों के गंभीर निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हुई। थाना आगासौद में मर्ग कायम कर सूक्ष्मता से जांच की गई। घटनास्थल निरीक्षण, साक्ष्य संकलन, गवाहों से पूछताछ तथा अन्य तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम देहरी निवासी कल्लू उर्फ विश्वनाथ ठाकुर एवं मनीष ठाकुर द्वारा मृतक कल्लू चढ़ार के साथ मारपीट की गई तथा बाद में उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर दिनांक 30.05.2026 को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद थाना आगासौद पुलिस ने तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अल्प समय में साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की पहचान की तथा हत्या जैसे गंभीर अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में पहुंचाया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल, प्रधान आरक्षक संतोष रैकवार, प्रधान आरक्षक सतीश रावत, आरक्षक लोकेन्द्र यादव, आरक्षक रनवीर सिंह, आरक्षक सतीश शर्मा, आरक्षक रामकृष्ण योगी, आरक्षक दीपक इनवाती एवं प्रधान आरक्षक चालक संतोष तिवारी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!