A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजगंज थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रसाशन ने शांति बनाए रखने की अपील की

राजगंज थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रसाशन ने शांति बनाए रखने की अपील की

राजगंज: मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर राजगंज थाना के प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने की और संचालन प्रमोद कुमार चौरसिया ने किया। बैठक में बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल और कतरास सर्किल इंस्पेक्टर रुस्तम खान सहित पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। सुबोध चौरसिया, मो. सरफराज, अजय राम, उत्तम विश्वकर्मा, नूर मुहम्मद, कौशल्या देवी, मो. परवेज अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, मो. आफताब और संजय पाण्डे सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र की अखाड़ा कमेटियों एव शांति समिति व प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया इस बैठक पुलिस प्रशासन ने पंचमी से दसमी तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली और जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की थाना प्रभारी ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के मार्गों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी अखाड़ा कमेटियों की उपस्थिति में रूट का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक में पुलिस प्रशासन ने सभी कमेटी सदस्यों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया गया कि जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करना अनिवार्य होगा। मुहर्रम को लेकर धनबाद के साथ पुटकी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, गश्ती बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!