A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उमरिया पुलिस की कार्यवाही: थाना चंदिया पुलिस टीम ने 02 माह पूर्व चोरी गई स्विफ्ट कार को किया बरामद •

FB IMG 1781835948668 3

 

•पुलिश अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा के दिशा निर्देश एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी एस परस्ते के नेतृत्व मे थाना चंदिया ने की कार्यवाही

विदित हो कि दिनाँक 15.04.2026 को फरियादी नीलेश सोनी निवासी वार्ड क्रमांक 12 चंदिया द्वारा थाना चंदिया मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी स्विफ्ट कार क्रमांक MP-54-ZB-1227 उसके निजी फ्लैट से रात्रि के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है रिपोर्ट पर थाना चंदिया मे अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।
विवेचना कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे पुलिस टीम द्वारा चोरी गई कार एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु निरन्तर प्रयास किये गये । कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, टोल नाकों पर पूछताछ की गई एवं आस पास के जिलों में गाड़ी के संबंध मे सूचना प्रसारित कर बरामदगी हेतु हर संभव प्रयास किये गये । पुलिस टीम द्वारा किये गये प्रयासों के परिणाम स्वरुप 02 माह बाद चोरी गई स्विफ्ट कार को थाना बदेरा जिला मैहर क्षेत्र से उक्तादा हालत मे बरामद की गई । उमरिया पुलिस के प्रयासों से फरियादी की चोरी गई कार कीमती 08 लाख रुपये बरामद हो सकी । मामले मे अग्रिम विवेचना एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश जारी है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!