A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नीट परीक्षा के पांच परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

FB IMG 62049774084569686712FB IMG 554326896151120566FB IMG 5479650592853025513सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा आज जिले के पांच परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने PM SHRI Kendriya Vidyalaya No.1 Sagar, PM SHRI Kendriya Vidyalaya No.3 Sagar, Army Public School Sagar, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Govt. Excellence Higher Secondary School) तथा शासकीय कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सागर (Govt. Girls Autonomous PG College Sagar) में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, यातायात प्रबंधन, पार्किंग तथा पुलिस बल की तैनाती का सूक्ष्म निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सागर पुलिस जिले में आयोजित होने वाली NEET परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!