A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सागर के शूटर्स की कलेक्टर ने थपथपाई पीठ, नेशनल चैंपियनशिप में छठा स्थान पाने वाली अनन्या सहित कई प्रतिभावान खिलाड़ी हुए सम्मानित

FB IMG 31137003925168945252सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सागर जिले के प्रतिभावान निशानेबाजों की हौसलाअफजाई की और उन्हें सम्मानित किया। ‘अभिनेश राइफल शूटिंग एकेडमी’ द्वारा ‘राइफल से शूटिंग प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी पदक विजेताओ और चयनित शूटर्स को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और जीवन में खेल गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “हम सभी को, विशेषकर बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी गहरी रुचि रखनी चाहिए। खेल केवल शारीरिक विकास के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक सुदृढ़ता के लिए भी आवश्यक हैं। कलेक्टर ने जीवन में खेलों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, कि खेल हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में हार का सामना कैसे किया जाता है। खेल मैदान से ही बच्चा यह सीखता है कि हारने के बाद कैसे दुगनी ताकत से उठना है, आगे बढ़ना है और अंततः जीत हासिल करनी है। यही खेल भावना हमें जीवन की हर परीक्षा में सफल बनाती है।” उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर भी खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। समारोह में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली विभिन्न राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतिभाओं जो को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय स्तर पर गौरव के ‘सब यूथ वूमेन’ कैटेगरी में अनन्या रोहिताश को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने 68वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में देश भर में 6वां स्थान प्राप्त कर सागर और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। भारतीय टीम ट्रायल के लिए चयनित: बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर संस्कृति सोनी, गौरवी पाराशर, के. अन्विता, विद्या राजपूत और यूथ मैन कैटेगरी से क्रिश् ठाकुर को सम्मानित किया गया, जिनका चयन नेशनल टीम ट्रायल के लिए हुआ है। प्री-नेशनल क्वालिफायर: राइफल इवेंट के यूथ मैन कैटेगरी से हर्षराज सिंह,सब यूथ मैन से अंश साहू और वूमेन कैटेगरी से दीप्ति सिंह कटियार को सम्मानित किया गया। वहीं पिस्टल इवेंट की सब यूथ कैटेगरी से रियांश जैन, राजवीर सिंह सूरी और भौमिक चौरसिया को सम्मान मिला। राज्य स्तरीय प्रतिभाएं: स्टेट लेवल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सब यूथ कैटेगरी के खिलाड़ी वैदिक संधेलिया, रित्विज गर्ग को भी मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर एकेडमी के पदाधिकारी नवीन कुमार रावत, सुधीर सोनी, मुख्य कोच अभिनेश अग्रवाल एवं श्रीमती रश्मि अग्रवाल ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Back to top button
error: Content is protected !!