

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पेपर जबलपुर मध्य प्रदेश 🌹 🌹🌹🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 🚩 🚩 🚩 9756737560 = 9458875422
*सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं, व आमजन, सेल्फी विद पीएम व श्री राम मंदिर मॉडल सेल्फी प्वाइंट रहा आकर्षण का केंद्र*
*विकास प्रदर्शनी व मेले के तीसरे दिन उमड़ी आम जनमानस की भीड़, नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,लोकगायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी*
आगरा . 19.06.2026.आज केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बीएसएनएल ग्राउंड में लगाई गई सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी (17 से 20 जून, 2026) के तीसरे दिन प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं,जनमानस की भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी के तीसरे दिन विज्ञान,एग्रीकल्चर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के दल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र छात्राओं ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न विकास योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षिक नवाचारों संबंधी स्टाल, सेवा योजन विभाग द्वारा रोजगार स्वावलंबन संबंधी जानकारी, कौशल विकास मिशन, कृषि, स्वास्थ्य, माटीकला बोर्ड, उद्यान आदि विभागों के स्टॉल पर संबंधित जानकारी दी गई।
मेले व प्रदर्शनी में आए आमजन को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र से संबंधित योजनाओं, नवाचारों, किसान कल्याण कार्यक्रमों, कृषि तकनीकी उन्नयन तथा कृषि आधारित रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। योजनाओं के लाभ, उनकी उपयोगिता तथा उनसे जुड़े प्रेरणादायक तथ्यों से भी अवगत कराया।
सूचना विभाग की प्रदर्शनी में स्थापित “सेल्फी विद पीएम” व राममंदिर मॉडल सेल्फी प्वाइंट युवाओं और छात्रों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना रहा। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक यहां सेल्फी लेकर अपने अनुभवों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले छात्रों एवं आगंतुकों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की।
प्रदर्शनी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, सूचना विभाग व संस्कृति विभाग के कलाकारों की टीमों द्वारा शाम 4 बजे से मंच पर, लोकगीतों एवं लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही है।कलाकारों द्वारा अपने गीतों , नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी जनमानस तक पहुंचाई जा रही है।
उक्त प्रदर्शनी कल 20.06.2026. तक आमजन के लिए खुली रहेगी। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि सभी विकास प्रदर्शनी, मेले में आकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण करा लाभान्वित हों।













