
बिहार मुंगेर: शहर के विभिन्न स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में मुंगेर जिला प्रशासन एवं मुंगेर जिला योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य के लिए योग के थीम पर इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें संघ के योग प्रशिक्षक अरविंद माधव एवं संघ के सह सचिव अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से मुंगेर नगर वासियों को योग अभ्यास कराया योग दिवस का कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ से की गई। मुंगेर जिला योग संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तारासन कती चक्रासन तितली आसन प्राणायाम एवं अन्य प्राणायाम आसनों का अभ्यास किया गया। संघ के जिला सह सचिव अजीत कुमार ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन स्वास्थ्य के लिए योग के थीम पर किया गया है हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। इस मौके पर जिला योग संघ के प्रशिक्षक अरविंद माधव सहसचिव अजीत कुमार मीडिया प्रभारी प्रणव कुमार गौतम सिंह सत्यम कुमार रोनित कुमार सुमित दर्शना प्रिया सहित मुंगेर नगर की दर्जनों नागरिक उपस्थित थे।









