A2Z सभी खबर सभी जिले की

नागपुर जिले में 20जून से एसआईआर की शुरुआत हो चुकी है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज बुधवार 24 जून 2026
नागपुर महाराष्ट्र

-: भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार नागपुर जिले में 20 जून 2026 से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत जिले के सभी मतादाताओं के लिए एनयूमेशन फार्म भरना अनिवार्य है। नागपुर जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से यह.अपील की है कि एनयूमेशन फार्म मे अपनी सही सही जानकारी भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा, जिससे मतदाता सूची में नाम जुड़ा रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ- बूथ लेवल ऑफिसर, 30 जून 2026 से लेकर 29 जुलाई 2026 तक सभी मतदाताओं के घर पर पहुंचकर एनयूमेशन फार्म की दो प्रतियां देगें, ,इस फार्म में मतदाता की वर्तमान जानकारी ,मतदाता का फोटो, इस फार्म पर वर्तमान जानकारी फोटो क्युआर कोड, और संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा। मतदाताओं को अपनी जानकारी सही सही भरकर फार्म पर बीएलओ के दस्तखत के साथ वापस जमा करना होगा। जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002- 2004, की सूचियों में मे है ,ऐसे मतादाताओं को एनयूमेशन फार्म के ऊपरी बांए भाग में वर्ष 2002 की मतदाता सूची अनुसार विवरण, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, भाग क्रमांक क्रम संख्या आदि भरनी होगी। जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002की सूची में नाम नहीं है, उन्हें एनयूमेशन फार्म का बयां भाग खाली छोड़ना होगा, उन्हें एनयूमेशन फार्म के ऊपरी दांए वाले भाग मे अपने माता पिता, दादा दादी मे से किसी भी एक नाम उनसे संबंधित रिश्ता, मतदाता पहचान पत्र नंबर भाग क्रमांक. क्रम संख्या आदि को भरना होगा। एनयूमेशन फार्म के नीचे वाले भाग में मतदाता को अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि अपनी जन्म तारीख, मोबाईल नंबर, अपने माता पिता / पति/पत्नि का नाम और उपलब्ध होने पर उनके मतदाता पहचान पत्र का नंबर आदि सही सही भरना होगा। एनयूमेशन फार्म भरने के लिए चुनाव आयोग के द्वारा आनलाईन सुविधा भी दी गई है। वर्ष 2002 की मतदाता सूचख में नाम देखने के लिए निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट-voters.eci.gov.in,पर

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!