फरेन्दा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अस्पतालों और लाइब्रेरियों की जांच, सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी
महराजगंज। जनपद में सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी मानकों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी फरेन्दा, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा एवं फायर सेफ्टी टीम द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों और लाइब्रेरियों में औचक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
संयुक्त टीम ने फरेन्दा क्षेत्र के प्रमुख संस्थानों फरेन्दा स्टार हॉस्पिटल, कृष्णा लाइब्रेरी एवं सैनिक लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, पानी की व्यवस्था तथा भवनों में वेंटिलेशन (हवा के आवागमन) की स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा मानकों में कमियां एवं अनियमितताएं पाई गईं। इस पर अधिकारियों ने संबंधित संचालकों और प्रबंधकों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया तथा भविष्य में लापरवाही न बरतने की कड़ी चेतावनी दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों में उपचार कराने आने वाले मरीजों तथा लाइब्रेरियों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर ऐसे संस्थानों को सीज भी किया जा सकता है।
हाल के दिनों में प्रदेश में हुई अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है और सार्वजनिक संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर जीवधरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुदिन गुप्ता की लाखों रुपये कीमत की भैंस के साथ उसका बच्चा भी चोरी..*
19/07/2026
रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।
19/07/2026
ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।
19/07/2026
बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है – मंत्री राजपूत
19/07/2026
बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।
19/07/2026
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढतूमा मे किया गया, पौधारोपण
19/07/2026
जिला एवं तहसील न्यायलयों पर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन
19/07/2026
केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति
19/07/2026
काग्रेस नेताओं की गुटबाजी ही काग्रेस को डुबाने के लिए काफी है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!