मोहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क: डीएम और एसपी ने श्यामदेउरवा क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
महराजगंज। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों तथा ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर मोहर्रम के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
फ्लैग मार्च में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों को परखा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन और पुलिस ने जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।
मिर्ज़ापुर थाना संतनगर क्षेत्र स्थित सिरसी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक छात्र की डूबने से हुई मौत, पुलिस जानकारी के अनुसार, रामबाग निवासी छात्र आज बुधवार को घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन अपने दोस्तों के साथ बाइक से सिरसी फॉल पिकनिक मनाने पहुंच गया, सिरसी जलप्रपात में नहाने के दौरान छात्र गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई, सूचना मिलने पर थाना संतनगर पुलिस मौके पर मौके पर गोताखोरों को लेकर पहुंची, गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवा, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,
17/07/2026
स्टील गेट से एसएनएमएमसीएच तक सड़क हुआ अतिक्रमण मुक्त हॉस्पिटल जाने वाले मरीजों, एम्बुलेंस, आम राहगीरों के लिए राह हुई आसान
17/07/2026
रोहट – SP मोनिका सेन ने जैतपुर थाने का किया निरीक्षण
17/07/2026
रोहट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चेंडा में नए पीईईओ ने संभाला पदभार।
17/07/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की गयी।
17/07/2026
सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा पर सख्तीः
17/07/2026
डुमरियागंज में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:
17/07/2026
डुमरियागंज के एहसन ने NEET-UG में लहराया परचम,
17/07/2026
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार
17/07/2026
सिद्धार्थनगरः डीएम ने दिए निर्देश- वृक्षारोपण का जियो टैगिंग कराएं
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!