
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन वज्रपात के तहत पवई थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोशल मीडिया पर दबंगई और गैंग संस्कृति का बढ़ावा देने वाले युवक के ऊपर बड़ी कार्रवाई की पवन थाना क्षेत्र के कचरा गांव निवासी संगम पुत्र अरविंद यादव इंस्टाग्राम पर माफिया किंग नाम से गैंग बनाकर दबँगाई वीडियो और रील पोस्ट कर रहा था वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की जहां युवक के अभिभावक को एवं युवक को बुलाकर दोपहर करीब ढाई बजे उसकी काउंसलिंग की गई और सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहे साथ ही साथ 126 बटा 135 बी एन एस एस से की तहत विधिक कार्यवाही भी की गई













