
करौली जिला मुख्यालय पर स्थित जिला सामान्य चिकित्सालय में शांतिपूर्ण तरीके से धरना 5 वे दिन भी जारी
अपनी विभिन्न मांगों के लिए करौली जिला मुख्यालय पर स्थित जिला चिकित्सालय में शांतिपूर्ण तरीके से धरना पर बैठे हुए है।
उमेश मुद्गल द्वारा बताया गया कि गत दिनों जयपुर के जनाना अस्पताल के एक संविदा कार्मिक दीपक द्वारा सेवा समाप्ति के आदेश जारी होने के बाद आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद राजस्थान के सभी संविदा निविदा कार्मिकों द्वारा सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भारी संख्या में एकत्रित होकर सरकार के सेवा समाप्ति के आदेश का विरोध किया और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और जिन कार्मिकों को सेवा समाप्ति के आदेश से हटाया गया है उनको पुनः सेवा बहाली के आदेश से नौकरी देने की मांग की थी जिस पर राजस्थान सरकार द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण इन युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से 5 वे दिन भी धरना जारी रखते हैं अपनी मांगों डटे हुए है।





