?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के 125वें वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में प्रथम कार्यक्रम

IMG 20260625 WA03751

आगरा ब्रेकिंग….

रिपोर्टर : मनीष चौधरी
लोकेशन : आगरा
दिनांक : 25/06/2026

आज आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के 125वें वर्ष के आयोजन की श्रृंखला में प्रथम कार्यक्रम दिनांक 25.06.2026 को सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनीष बंसल, जिलाधिकारी आगरा एवं श्री विकास गोयल, एडीजे 3 आगरा (प्रभारी जिला जज) उपस्थित रहे। साथ ही श्री आज़ाद भगत सिंह, एडीएम (ई) आगरा तथा एसओसी श्री दिनेश सेंगवार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वस्ताओं के रूप में मुख्य रूप से श्री सुभाष चतुर्वेदी (अधिवक्ता), श्री हरीश बत्रा, श्री अशोक चौबे (डीजीसी) एवं श्री धर्मेन्द्र वर्मा (डीजीसी) द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता श्री श्याम सुंदर शर्मा का सम्मान किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट बार के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी वक्ताओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए गए।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों एवं जिलाधिकारी तथा जिला जज के आदेशों के अनुपालन में 33% महिलाओं को पदाधिकारियों के रूप में नियुक्त किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से प्रमिला शर्मा, अमूता चतुर्वेदी, अलका वर्मा, पुष्षलता लवानिया, पूजा सिंह, प्रशंसा रावत एवं लक्ष्मी लवानिया गोविन्द कुमार कोटिया को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।

अधिवक्ताओं की मांग पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट बार भवन के जीर्णोद्धार का आश्वासन भी दिया गया।

कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र शर्मा, रविकांत शर्मा, रोहताश शर्मा, अलका वर्मा, गोविंद कोटिया, के. के. उपाध्याय, सुभाष चतुर्वेदी, लज्जा राम तोमर एवं विजेंद्र सिंह बर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वश्री हरीश बत्रा, रोहताश शर्मा, श्री कृष्ण शुक्ला, सुरेंद्र शर्मा, बलवीर सिंह नोहर, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर तोमर, राम बाबू मंगल, विजेंद्र सिंह वर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, आर.डी. कुशवाह, राहुल उपाध्याय, प्रदीप जैन, शुभम गुप्ता, शिव सिंह शिकारवार, ब्रज मोहन उपाध्याय, जमील मिर्जा, ललित चाहर, वसीम बेग, अनुज दीक्षित, संतोष गुप्ता एवं उत्कर्ष मुदोतिया की उपस्थिति रही।

विभिन्न वक्ताओं ने कलेक्ट्रेट बार के 125 वर्षों की उपलब्धियों और संघर्षों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय से लेकर संसद, हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तक कलेक्ट्रेट बार के सदस्य रह चुके हैं। यह बार वर्ष 1902 की है और सबसे पुरानी बार हैं। कलेक्ट्रेट बार भवन के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिस पर जिलाधिकारी महोदय (डी. एम. साहब) से अनुरोध किया गया और उन्होंने सकारात्मक सहमति प्रदान की।

कार्यक्रम का संचालन श्री लोकेंन्द्र शर्मा, अधिवक्ता एवं महासचिव, आगरा एसोसिएशन द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता श्री विजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता श्री गोविंद कोटिया रहे।

 

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!