कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के गैंग लीडर समेत तीन वांछित गिरफ्तार
महराजगंज। जनपद में संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित गैंग लीडर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यह कार्यवाई की गई
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 298/2026 में धारा 2(ख)(1) एवं 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत वांछित थे। पुलिस टीम ने 28 जून 2026 को केएमसी मेडिकल कॉलेज के समीप से तीनों को गिरफ्तार किया।