?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बत्ती गुल:भीषण गर्मी में लोगों ने जागकर काटी रात;सुबह भी बिजली की आंख मिचौली जारी

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

(उत्तराखंड)

IMG 0240
2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 22

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर के मोहल्ला चाकलान, कटहरा बाजार, रामलीला ग्राउंड से धीरवाली आदि कई क्षेत्रों में कल देर शाम से गई बिजली सुबह तक भी नहीं आई, जिससे भीषण गर्मी में क्षेत्र के निवासियों को सारी रात जाग कर काटनी पड़ी। जिससे सुबह लोगों को पानी भी मुहैया नहीं हो पाया।

हालांकि विभाग द्वारा बिजली कट के पीछे भारी लोड बताया जा रहा है। जिससे भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगने व तारों के टूटने से कई घंटे बिजली आपूर्ति बन्द रही। हालांकि विभागीय कर्मचारियों ने मशक्कत कर तारों को जोड़ दिया जिससे रात करीब 2 बजे बिजली आपूर्ति चालू की गई, लेकिन तभी थोड़ा सा लोड पड़ते ही फिर से बिजली ऐसी गई कि फिर सुबह 6 बजे लौटी।

इसके बाद भी आज रविवार दोपहर 12 बजे भी बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा जो अब तक भी बदस्तूर जारी है। वहीं कई घंटो की बिजली आपूर्ति के बाधित होने से घरों में रखे इनवर्टर भी बोल गए जिससे इनवर्टर के सहारे बैठे हजारों क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

सूत्र बताते है कि इन क्षेत्रों में बिजली चोरी की घटनाये ज्यादा होती है यही वजह है कि कई बार इस क्षेत्र में देहरादून से आईं विजिलेंस की टीम छापेमारी कर बिजली चोरी को पकड़ चुकी है। दूसरी ओर घरों में एसी की संख्या बढ़ने से लोड भी बढ़ गया।

Back to top button
error: Content is protected !!