
रोहट की 23 ग्राम पंचायतों में हुई ग्राम सभाएं: आवास योजना सर्वे सूची अनुमोदित, विकास कार्यों पर चर्चा। रोहट पंचायत समिति क्षेत्र की सभी 23 ग्राम पंचायतों में सोमवार को ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की सर्वे सूची-2024 को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। इस सूची के अनुमोदित होने के बाद पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और जल संरक्षण जैसी स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पंचायत राज विभाग के निर्देश पर आयोजित इन ग्राम सभाओं में जनप्रतिनिधियों, पंचायत अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। खारड़ा ग्राम पंचायत में प्रशासक गीगा देवी भंवरलाल बावरी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें वीडीओ श्याम सिंह विश्नोई, कनिष्ठ लिपिक मोनिका कंवर, रमेश सिंह , कृषि पर्यवेक्षक अमीषा चावला सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


????? ???: 353? (?????)
??? ???: -15.0??

????? ???: 353? (?????)
??? ???: -17.6? (1.9?) ???: ????? ?????? ?????? ????? ???
????? ???: 353? (?????)
??? ???: -17.6? (1.9?)?














