?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महराजगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक 

FB IMG 1782829913079

महराजगंज।

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महराजगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के तहत मंगलवार को जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना कोतवाली की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को देश में लागू नए कानूनों की सरल भाषा में जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने तथा इनके विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, सखी-वन स्टॉप सेंटर तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। इसके अलावा आपात स्थिति में सहायता के लिए 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

साइबर टीम ने बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी किसी के साथ साझा न करने जैसी महत्वपूर्ण सावधानियों से भी अवगत कराया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

महराजगंज पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और जागरूकता के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!