
झालावाड़ 30 जून 2026,झालावाड़ संगीत मंच परिवार संस्थान कार्यकारिणी की होटल गीतांजलि पाटन में नरेंद्र जी गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगीत मंच परिवार संस्थान के सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे व सभी ने अपने विचार-विमश कर कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी के तहत निम्न सदस्यों पर विचार किया गया।
असलम खान सिंगर को पुनः अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष चेतन्य शर्मा,सचिव राकेश अग्रवाल, सहसचिव विनोद गौड़,सुरेन्द्र गौतम, कोषाध्यक्ष धनीराम समर्थ,संचालक सदस्य कमल कुमार गुप्ता,रामलखन शर्मा,श्रीमती कल्पना ठाकुर,रीना पाटीदार को चुना गया।
संस्थान के नवनिर्वाचित अध्यक्ष असलम खान सिंगर ने 31 जुलाई 2026 को हर साल की भॉति इस वर्ष भी देश के महान गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि पर विशेष संगीतमय कार्यक्रम रखने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियॉ बजाकर अपनी सहमति दी। कार्यक्रम में झालावाड़ जिले की प्रतिभाएं अपनी मधुर आवाज से मोहम्मद रफी साहब को श्रद्धांजलि देंगे।
कार्यक्रम में असलम खान सिंगर ने पल पल दिल के पास गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की तत्पश्चात चेतन्य कुमार शर्मा ने जिन्दगी इन्तहान लेती है,कमल कुमार गुप्ता ने हम तुम्हे चाहते है ऐसे,हंसराज सोनी ने जब कोई बात बिगड जाये,धनीराम समर्थ ने हम तेरे शहर में,राजू जी ओशो ने महबूब मेरे,रामलखन शर्मा ने वो जब याद आये, अजय शर्मा ने मंजिले अपनी जगह है,राकेश अग्रवाल,सुरेन्द्र गौतम आदि ने भी प्रस्तुति दी।
सुरेश रावत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी संस्था सचिव राकेश अग्रवाल ने दी।











