A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लोन की किस्त वसूली कर लौट रहे बैक मैनेजर और कर्मचारी पर गिरी आकाशीय बिजली,दोनों हुए घायल

 

 

IMG 20260701 WA0051

जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट
सरदारपुर। मानसुन की पहली बारिश से जहा अंचल तरबतर हो गया वही ग्राम कुल्डीपाडा के निकट आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से एक प्राइवेट बैक के मैनेजर और कर्मचारी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एयु बैक मे राजगढ़ शाखा के ब्रांच मैनेजर विष्णु पिता मायाराम निवासी सीहोर अपनी बैक के कर्मचारी कमल पिता भागीरथ निवासी सरदारपुर के साथ लोन की किस्त की वसुली कर ग्राम कुल्डीपाडा से राजगढ आ रहे थे तभी शाम करीब 5 बजे के लगभग कुल्डीपाडा के निकट आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गये। आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनो को निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरमंडल लाए जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद धार रैफर किया गया। आकाशीय बिजली की चपेट मे आने पर मैनेजर विष्णु के पेट एवं कमर का कुछ हिस्सा जल गया वही कर्मचारी कमल का कंधा फ्रैक्चर हुआ है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!