महराजगंज पुलिस का सघन अभियान: 380 वाहनों का चालान, 54 गिरफ्तार, 53 पर शांति भंग की कार्रवाई
महराजगंज: जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने बुधवार को व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, पैदल गश्त, जनसंवाद और विभिन्न मामलों में गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 380 वाहनों का चालान किया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 53 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जबकि 34 पुलिस अधिनियम के तहत 103 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर पुलिस ने व्यापारियों और आम लोगों से संवाद स्थापित किया तथा बैंक, एटीएम और ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, किसानों और कास्तकारों के साथ शांति समिति की बैठकें कर सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की।
कार्रवाई के दौरान थाना चौक पुलिस ने 4.5 लीटर कच्ची शराब बरामद कर एक महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी।
इसके अलावा लंबित मामलों के निस्तारण अभियान के तहत विभिन्न थानों ने 6 विवेचनाओं का निस्तारण किया। पुलिस के अनुसार, 1/2 जुलाई 2026 को शांति भंग, आबकारी और अन्य मामलों सहित कुल 54 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
19/07/2026
हरैया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर जीवधरपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने गुरुदिन गुप्ता की लाखों रुपये कीमत की भैंस के साथ उसका बच्चा भी चोरी..*
19/07/2026
रोजगार की मांग पर बेंती पंचायत की महिलाओं का हल्ला बोल, पांच घंटे ठप रहा पिपरवार लोकल सेल।।
19/07/2026
ब्लाक अध्यक्ष दया राम कोल के अगुआई में M,P,K,A,S,S,S का प्रथम स्थापना दिवस समारोह गरिमा मई वातावरण में संपन्न हुआ।
19/07/2026
बुजुर्गो की सेवा ही सबसे बड़ा संस्कार, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है – मंत्री राजपूत
19/07/2026
बुढ़मू के दो गांवों को मिली नई सौगात, 100 केवीए व 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा के निर्देश पर पातकोई और मुरुपिरी सहेदा में बदले गए खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।।
19/07/2026
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढतूमा मे किया गया, पौधारोपण
19/07/2026
जिला एवं तहसील न्यायलयों पर हुआ विशेष लोक अदालत का आयोजन
19/07/2026
केन्द्रीय जेल सागर में 20 प्रहरियों को मुख्य प्रहरी के पद पर पदोन्नति
19/07/2026
काग्रेस नेताओं की गुटबाजी ही काग्रेस को डुबाने के लिए काफी है
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!