?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना परसा मलिक पुलिस ने शांति भंग की आशंका में किया 11लोगो को गिरफ्तार

FB IMG 1783009185082लक्ष्य

परसामलिक/महराजगंज।

परसामलिक पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग की आशंका में 11 लोग गिरफ्तार

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के अंतर्गत 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रूदल भारती निवासी जमुहानी तथा आमिर, राजेन्द्र यादव, जितेन्द्र यादव, मुकेश, जुगला देवी, नीलम देवी, वीरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, उर्मिला देवी और अनीता देवी निवासी अहिरौली टोला सेखुअनवा, थाना परसामलिक शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही असामाजिक तत्वों और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!