?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

UP-TET परीक्षा: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

FB IMG 1783009008354 FB IMG 1783008997956

महराजगंज।

UP-TET परीक्षा: डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा –

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UP-TET परीक्षा के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने महराजगंज इंटर कॉलेज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज तथा जवाहरलाल नेहरू पी.जी. कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता, गोपनीयता और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और महराजगंज पुलिस ने कहा कि UP-TET परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!