?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला प्रभारी सचिव पी रमेश ने सादड़ी में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, पट्टे व चेक वितरण किये*

जिला प्रभारी सचिव पी रमेश ने सादड़ी में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, पट्टे व चेक विb47ea0d0 71e2 4c0f b5d4 9eb0a65a4a4d 347bab99 5122 420a 947f 9c7a13228d91तरण किये*

*सेवा शिविरों की व अन्य कामो की प्रगति की समीक्षा की, अलर्ट मोड़ पर रहकर कार्य करे—प्रभारी सचिव*

पाली, 02 जुलाई। जिला प्रभारी सचिव पी. रमेश ने गुरुवार को जिले के सादड़ी नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए साथ ही पट्टे व चेक वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की व आमजन को अधिक इन शहरों में लाभान्वित करने के लिए कहा। साथ ही इस अवसर पर 24 25 26 की बजट घोषणाओं विभिन्न योजनाओं व कार्या की समीक्षा की साथ ही आगामी गर्मी के मौसम में पानी बिजली, चिकित्सा विभाग को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने, 24-25-26 के विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पानी, बिजली, सार्वजनिक निर्माण विभाग के कामों में वर्तमान स्थिति पेयजल वितरण बिजली उपलब्धता व वितरण, चिकित्सा विभाग में मौसमी बीमारियां बकाया कार्य मानसून के दौरान होने वाली बीमारियों पहले से रोकथाम की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं जिले से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर बजट, उन्होने जिले के विभिन्न बांधो की जंवाई में जल की स्थिति, विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ की प्रगति, साथ ही नगर निगम शहरी सेवा शिविरों, व जिला परिषद के कामों में ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की जानकारी दी, वीबी जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही हरियालो राजस्थान में पौधारोपण की तैयारी वितरण व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

बैठक में उन्होंने शिक्षा विभाग को साफ सफाई वह नामांकन के बारे में व कृषि विभाग की विभिन्न बजट घोषणाओं खरीफ फसलों के बारे में, हॉर्टिकल्चर में हाईटेक नर्सरी पीएम कुसुम योजना पीएमकेएसवाई आदि की समीक्षा कर निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग विभाग में राइजिंग राजस्थान की प्रगति व अन्य विभागों के कामों योजनाओं प्रगति की जानकारी लेकर निर्देश दिए। उन्होंने मानसून व बाढ़ बचाव व आपदा राहत कामो मानसून के दौरान व बाद की तैयारी के बारे में निर्देश दिए।

प्रभारी सचिव ने जिला कलेक्टर के कार्यो की तारीफ की साथ ही जिले में चल रहे विभिन्न विभागों के कामो व प्रगति की भी प्रसंशा की।

बैठक में जिला कलेक्टर ने जिले में चल रहे कामों योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

*शिविर में लाभार्थियों को किए पट्टे व चेक वितरण*

इस अवसर पर नगर पालिका सादड़ी में आयोजित शहरी सेवा शिविर नगर पालिका सादडी में 69क पट्टो का वितरण किया गया जिसमें जमनी कांतिलाल माली, रमेंश कुमार मांगीलाल सुथार, इन्द्र कुमार रावाजी राईका, भगवती दिनेश कुमार राजी, बाबुलाल हकाजी माली, चुन्नीलाल वनाजी प्रजापत, पोनीबाई पुखराज माली, गंगादेवी मदनलाल सैन, विजय कुमार बाबुलाल रावल, कस्तुरचन्द पुखराज, बसन्तीदेवी थानाराम को पट्टा प्रदान किया गया। इसी प्रकार लिज होल्ड फ्री होल्ड के तहत दिनेश कुमार पुत्र सुकन राज एवं 91 कृषि भूमि में छगनलाल पुत्र शंकरलाल प्रजापत को पट्टा वितरित किया गया।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 में बाबुलाल रामाजी एवं सुनिता ललित कुमार को एक-एक लाख रूपये की तृतीय किस्त प्रदान की गई, इसी प्रकार संतोष घीसुलाल, मांगीलाल पुराजी, रामलाल तेजाराम, विपुल कुमार विमलचन्द एवं खिमिदेवी राजाराम को 50 – 50 हजार की प्रथम किस्त प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वितरित की गई।

प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत चंपालाल वनाराम माली को 25 हजार रूपये की द्वितीय किस्त प्रदान की गई तथा लहरीलाल जेठाराम बावरी, जीवाराम बुधाराम जाट, विक्रम गिरधारीलाल रंगास्वामी, जगदीश पुत्र मोहन, जगदीश पुत्र रूगनाथ प्रजापत, टीना पत्नी गोविन्द प्रजापत को 15-15 हजार रूपये की तृतीय किस्त प्रदान की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर , अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, डीएफओ कस्तूरी प्रशांत,
नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी खंड अधिकारी देसूरी विश्वजीत सिंह, नगर पालिका सादड़ी के कार्मिक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!