?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

चितौरा को मिली विकास की नई पहचान, विधायक लारिया ने किया भव्य तोरण द्वार का लोकार्पण

IMG 20260703 172807सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चितौरा में नवनिर्मित भव्य तोरण द्वार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक माननीय इंजी. प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजा अर्चना कर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि विकास केवल आधारभूत सुविधाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान को सुदृढ़ करना भी उतना ही आवश्यक है। चितौरा का यह तोरण द्वार ग्राम की गरिमा, पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा तथा क्षेत्र में आने वाले लोगों का आत्मीय स्वागत करेगा। उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सुंदरता एवं पहचान को मजबूत करने वाले कार्य भी प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरपंच, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजनों ने विधायक श्री लारिया का स्वागत करते हुए क्षेत्र में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अवसर पर सरपंच, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!