A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई

पाली में पिकअप से चंडीगढ़ निर्मित अवैध शराब पकड़ी

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई
पाली में पिकअप से चंडीगढ़ निर्मित अवैध शराब पकड़ी1 8 2 4

उदयपुर/पाली, 29 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, भण्डारण, विक्रय एवं परिवहन के विरूद्ध नियमित कार्रवाई की जा रही है इसी के तहत पाली जिले के सुमेरपुर में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप में तलाशी लेने पर चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। जब्त अवैध शराब अनुमानित कीमत 14 लाख रूपए आंकी गई है।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा के नेतृत्व में पाली के सुमेरपुर में आबकारी निरोधक दल की टीम में आबकारी निरीक्षक हीरेन्द्र की सजगता से नाकाबंदी कर गुजरात नम्बर प्लेट की एक पिकअप को रोककर जांच की गई। जांच करने पर उक्त पिकअप में ऑल सीजन व्हीस्की 50 कार्टन, रॉयल चौलेंज व्हीस्की 130 कार्टन सहित कुल 180 कार्टन में अवैध अंग्रेजी मदिरा के पव्वे जब्त किए। कार्रवाई में मौके से पिकअप चालक को गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा, आबकारी निरीक्षक हीरेन्द्र, पीओ रूपसिंह एवं सिपाही मनोज मय जाब्ता शामिल रहे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी नाकाबंदी, गश्त एवं दबिष की कार्रवाई की जा रही है जिससे अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!