A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पांच राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन फाइनल

जानें कौन किनती सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव*

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर डील फाइनल हो गई है। शनिवार को दोनों पार्टियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर पांच राज्यों में सीट शेयरिंग का खुलासा किया। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने बताया कि इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा हो रही थी। उन्होंने बताया कि आप-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर लंबी चर्चा के बाद पांच राज्यों में सीट शेयरिंग पर समझौता फाइनल हो गया है।
मुकुल वासनिक ने बताया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में गठबंधन में चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस के खाते में तीन सीटें गई हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट और गोवा की दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशई उतारेगी। हरियाणा की🌾 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर AAP चुनाव लड़ेगी। वहीं, गुजरात में AAP दो सीटों और कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-AAP
बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटे हैं। इन सात सीटों में से AAP नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली की सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। गोवा की दोनों लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं, जबकि चंडीगढ़ की एक सीट पर भी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 9 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में AAP कुरुक्षेत्र सीटे से अपना प्रत्याशी उतारेगी।


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!