A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेचित्तोरगढ़राजस्थान

स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज की तैयारियां तेज

 

IMG 20260812 174511 .

बेगू /   रावतभाटा। इस वर्ष 15 अगस्त का दिन रावतभाटा में देशभक्ति और पारंपरिक संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आएगा। एक ओर देश स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के प्रमुख पर्व हरियाली तीज की भी धूम रहेगी। परमाणु बिजलीघर की आवासीय कॉलोनी में स्मार्ट किड्स ग्रुप एवं सेवा ही समर्पण ग्रुप की महिला सदस्यों ने हरियाली तीज को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ग्रुप की सदस्य एवं शिक्षिका रिंकू गुप्ता तथा मधुलिका अवस्थी तीज के अवसर पर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में विशेष प्रस्तुति की तैयारी कर रही हैं। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है।

रिंकू गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर व्रत रखती हैं। इस दौरान महिलाएं हरे रंग के परिधान एवं चूड़ियां पहनकर सोलह श्रृंगार करती हैं। विभिन्न स्थानों पर झूले लगाए जाते हैं तथा तीज के लोकगीतों से वातावरण उत्साह और भक्ति से भर जाता है।

उन्होंने बताया कि राधा-कृष्ण की प्रस्तुति के माध्यम से प्रेम, स्नेह, समर्पण और मधुर संबंधों का संदेश दिया जाएगा। महिलाओं के जीवन में प्रेम और पारिवारिक सौहार्द बना रहे, यही पर्व का भाव है।

ग्रुप संचालक मनीष गिरी ने नगरवासियों एवं सभी माता-बहनों को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!