
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र – नागपुर
रविवार 14 दिसंबर 2025
=============> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना को मिलाकर महाराष्ट्र राज्य में सरकार ने आवश्यक सुधार किए हैं। महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य गारंटी सोसायटी की ओर से कहा गया कि जनवरी 2026 से इस योजना के तहत इलाज की संख्यां को बढ़ाकर 1356 से 2399 तक कर दिया गया है। जानकारी अनुसार एनएबीएच और एनकयूएएस स्टैंडर्ड को पूरा करने वाले चिकित्सालयों दस से पंद्रह फीसदी तक का एक्स्ट्रा इंसेंटिव भी दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इन योजनाओं के तहत इलाज के पैकेट के रेट बढ़ाकर चिकित्सालयों को एक अच्छी स्वास्थ्य सेवा देने के लिए बढ़ावा दिया गया है। नागरिकों की सहूलियत के लिए चौबीसों घंटें निशुल्क मुफ्त कॉल सेंटर भी उपलब्ध कराया गया है। इन योजनाओं को अच्छे से चलाने के लिए और शिकायत दूर करने के लिए जिला अधिकारियों की अध्यक्षता में जिला सनियंत्रण शिकायत निवारण समिति के साथ ही पालक मंत्री अध्यक्षता में कार्यकारिणी भी गठित की गई है। निशुल्क मुफ्त काॅल सेंटर नंबर पर जानकारी और संबंधित शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है-: 155388/ 180002332200 और 14555/ 18000111565 इन नंबरों पर जानकारी और शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन योजनाओं के तहत चिकित्सालयों में ऑपरेशन, बीमारी की जांच, दवाईयां, खाना और मरीज के साथ एकबार आने और जाने का किराया भी पूरी तरह से मुफ्त और कैशलेस देना होगा। संबंधित चिकित्सालयों के द्वारा यदि इलाज से इन्कार किया जाता है या फिर इलाज के लिए पैसों की मांग की जाती है तो संबंधित चिकित्सालयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।








