A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

जनसंपर्क में अकली देवी शहादत समारोह में शामिल होने की अपील

जनसंपर्क में अकली देवी शहादत समारोह में शामिल होने की अपील

IMG 20240926 WA0068

उदवंतनगर। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की महानायिका शहीद अकली देवी की शहादत स्मृति दिवस समारोह की सफलता को लेकर राम सकल सिंह भोजपुरिया के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया गया तथा आरा के कृष्ण चेतना समिति सभागार में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया गया। जानकारी देते हुए यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने बताया कि शहीद अकली देवी की शहादत दिवस समारोह का आयोजन 29 सितंबर को आरा के कृष्ण चेतना समिति सभागार में आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के उदवंंतनगर, कोहड़ा, भूपौली, कसाप, सुढ़नी, श्रीरामपुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।जन संपर्क अभियान में शामिल लोगों में बबन पंडित, चन्दन पासवान, विजय पासवान, बुटन यादव मुख्य थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!