A2Z सभी खबर सभी जिले की

झांसी_टोड़ीफतेहपुर : थाना दिवस पर नहीं आया कोई प्रार्थना पत्र

IMG 20250308 212743 696x474 1 1003752126 768x540 1

झांसी_टोड़ीफतेहपुर : थाना दिवस पर नहीं आया कोई प्रार्थना पत्र

झांसी के टोड़ीफतेहपुर में शनिवार को थाना परिसर में थाना समाधान दिवस थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। थाना दिवस में अपनी समस्याओ को लेकर कोई प्रार्थना पत्र नही आया।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा द्वारा बताया गया कि थाना दिवस का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण करना है। आमतौर पर जमीन विवाद, पारिवारिक झगड़े, पुलिस संबंधित शिकायतें और अन्य प्रशासनिक मामले थाना दिवस में आते हैं, लेकिन इस बार कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

थाना दिवस में उपनिरीक्षक अजब सिंह, राजस्व निरीक्षक अरविन्द सिंह एवं पुलिस स्टाप और लेखपाल मौजूद रहे।समाधान दिवस के उपरांत पुलिस व राजस्व लेखपालों द्वारा नगर व क्षेत्र भ्रमण के दौरान आगामी होली के पर्व पर बाद विवाद परिलक्षित हो तो उसका मौके पर जाकर लोगो से वार्ता कर निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!