A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेहरियाणा

वायस ऑफ मीडिया संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कुरुक्षेत्र में होगा

प्रदेशाध्यक्ष ने लगाई जिम्मेदारी

IMG 20250601 WA0125

कुरुक्षेत्र(ओम प्रकाश)वायस ऑफ मीडिया संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सर्किट हाउस में वायस ऑफ मीडिया हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बंसीलाल पांचाल की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा संगठन के उपाध्यक्ष राजेश डोगरा के अनुमोदन पर संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आगामी जुलाई माह में कुरुक्षेत्र में करवाने की अनुशंसा संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से स्वागत किया। वायस ऑफ मीडिया की जिलाध्यक्ष संगीता सिंह ने कहा कि यह स्वागत योग्य है कि कुरुक्षेत्र के संगठन को प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सदस्यों ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी उसे वह तन्मयता से निभाएंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, संगीता सिंह, कमलेश धीमान, साहिल, मनीष सिंधवानी, रिंकू पाहवा, विनोद ज्योतवाल, नरेश, ज्योति, दिलबाग सिंह, गुरदीप सिंह विशाल शर्मा, प्रवीण वालिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!