अन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा खबर

बनी पुलिया के ब्रेकिंग न्यूज़, ध्वस्त होने से घटिया निर्माण की पोल खुल गई।

भवनाथपुर से टाउनशिप से करमाही के बीच बनी पुलिया के ध्वस्त होने से घटिया निर्माण की पोल खुल गई।टाउनशिप से करमाही तक करीब 3.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2016-17 में ग्रामीण विकास विभाग से 1.96 करोड़ की लागत से कराया गया था

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भवनाथपुर से

टाउनशिप से करमाही के बीच बनी पुलिया के ध्वस्त होने से घटिया निर्माण की पोल खुल गई।टाउनशिप से करमाही तक करीब 3.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण वर्ष 2016-17 में ग्रामीण विकास विभाग से 1.96 करोड़ की लागत से कराया गया था।Screenshot 20240412 214741

सड़क का शिलान्यास विधायक भानु प्रताप शाही ने कराया था तब संवेदक को चेताया था की सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए. लेकिन विभाग और संवेदक की मिली भगत से आठ वर्ष के भीतर ही पुलिया ध्वस्त हो गया जिससे घटिया निर्माण कार्य से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 

पुलिया के ध्वस्त होने से करमाही, फुलवार के लोगों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ेगा। गर्मी के मौसम में आवागमन में असुविधा तो नहीं होगी किन्तु जैसे ही बरसात का मौसम आएगा चारपहिया वाहन को जानें में परेशानी होगी।खासकर शादी समारोह एवं मरिजो को लेकर भवनाथपुर आना या जाना कष्टकर होगा।

 

इस संबंध में कनीय अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहन के गुजरने से पुलिया ध्वस्त हुआ है, साथ ही पुलिया घटिया निर्माण कार्य से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।वैसे निरीक्षण के बाद साफ साफ कह पायेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!