ताज़ा खबरअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

ब्रेकिंग न्यूज़,खरौंधी से नाबालिक लड़की के साथ गैंग रेप, मामले में एक युवक गिरफ्तार।

खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ तीन युवकों के द्वारा गैंगरेप करने का मामला थाना पहुंचा. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए खरौंधी पुलिस व श्री वंशीधरनगर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी कर मुख्य आरोपी पंकज पासवान को गिरफ्तार कर लिया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

खरौंधी से

खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव में एक नाबालिग

 

आदिवासी लड़की के साथ तीन युवकों के द्वारा गैंगरेप करने का मामला थाना पहुंचा. इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए खरौंधी पुलिस व श्री वंशीधरनगर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी कर मुख्य आरोपी पंकज पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.Screenshot 20240413 213155

जबकि दो नाबालिग से पूछताछ चल रही है. आरोप है कि शुक्रवार की शाम पीड़िता घर में नहीं मिली, तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू किया. परंतु पीड़िता कहीं नहीं मिली. इसी बीच आधी रात को घर पहुंची पीड़िता ने अपने साथ हुए गैंगरेप के बारे में मां बाप को बताया. इसके बाद मां बाप ने घटना की शिकायत खरौंधी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. बताया जाता है पीड़िता को आरोपियों के द्वारा शुक्रवार की शाम मे ही अरंगी गांव स्थित दरियारा जंगल में ले गए.

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी बारी गैंगरेप किया. जिससे वह वहीं पर बेहोश हो गई. इसके बाद जब होश आया तो वह अपने घर पहुंची. घर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी दी. खरौंधी पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद श्री वंशीधरनगर डीएसपी सत्येंद्र नारायण, श्रीबंशीधर नगर महिला थाना प्रभारी रेणुका कुमारी के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया. जिसमें मुख्य आरोपी को

 

गिरफ्तार किया गया.

Back to top button
error: Content is protected !!